18जेएनडी23 : आकर्षक स्टॉल लगाए हुए विद्यार्थी। स्रोत संस्थान।
नरवाना। केएम राजकीय महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ की ओर से रोशनी का जश्न दीपावली मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. केहरा सिंह मुख्य अतिथि रहे।
इस अवसर पर डॉ. केहरा सिंह ने विद्यार्थियों को कहा कि दीपावली केवल एक पर्व नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और एकता का प्रतीक है। यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश और अज्ञान पर ज्ञान की विजय का संदेश देता है।
मेले में विद्यार्थियों ने आकर्षक स्टॉल लगाए जिनमें गोलगप्पे, पॉपकॉर्न, छोले-कुलचे, हैंडीक्राफ्ट, होममेड गिफ्ट, गारमेंट्स, कॉस्मेटिक और बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट जैसी वस्तुएं प्रदर्शित की गईं। विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक खरीददारी की।
कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने गीत-संगीत और नृत्य प्रस्तुत कर दीपावली के उल्लास को दोगुना कर दिया। इस अवसर पर प्रो. कनिका, अनुपमा, उषा शर्मा, सुमन, कविता, गीता और मुकेश मौजूद रहीं। संवाद