-फोटो 54 : बनाए गए पोस्टर के साथ प्रतिभागी छात्रा।
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय में इतिहास विभाग के अंतर्गत शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 में स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान विषय पर ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता हुई।
प्राचार्य डा. राजवंती शर्मा ने कहा कि यह दिन 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक अमर शहीद राव तुलाराम व ज्ञात-अज्ञात शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों की शहादत पर मनाया जाता है।इतिहास प्रवक्ता डा. कुसुम ने छात्राओं को बताया कि 1857 का भारतीय विद्रोह जिसे सिपाही विद्रोह और भारत का पहला स्वतंत्रता संग्राम के रूप में भी जाना जाता है। इस दिन हरियाणा में भारत के लिए लड़ने वाले सैनिकों और सेनानियों को श्रद्धांजलि दी जाती है। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर दिव्या, बीकॉम द्वितीय वर्ष व द्वितीय स्थान पर दिपांशी एमएससी द्वितीय वर्ष रही व पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर गुंजन, बीए प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान पर दिव्या, बीकॉम द्वितीय वर्ष व तृतीय स्थान पर अंशु, बीकॉम द्वितीय वर्ष व साक्षी बीए प्रथम वर्ष रही। निर्णायक कमेटी में प्रवक्ता सीमा, वाणिज्य विभाग, प्रवक्ता अंजु, राजनीतिक विज्ञान व प्रवक्ता ज्योति हुड्डा, मनोविज्ञान ने भूमिका निभाई।