24jjrp15- झज्जर। स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज इन टीचर एजुकेशन में आयोजित कैंप के विजेता
झज्जर। स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज इन टीचर एजुकेशन में राष्ट्रीय सेवा योजना मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. संतोष ने राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों को समाज की सेवा के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बेहतर भविष्य के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया और उनसे आग्रह किया कि वे समाज को बेहतर बनाने वाले प्रोजेक्ट्स में सक्रिय रूप से भाग लें। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सविता ने युवाओं की राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के महत्व को रेखांकित किया। इस अवसर पर नवबहार यादव, मुकेश रानी, दीपक सैनी, नेहा मौजूद रहे। संवाद