फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दिव्या, वंशिका और तानिया ने जीते पदक

Sun, 13 Sep 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो-82: बहादुरगढ़ में कुश्ती के एक मैच का शुभारंभ कराते अतिथिगण। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। 59वीं राज्य स्तरीय लड़कियों की स्कूली खेलों की कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-17 वर्ग के मुकाबले हुए। इसमें प्रदेशभर से आई महिला पहलवानों ने प्रदर्शन किया। विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते।
40 किलो भार वर्ग में सोनीपत की दिव्या रानी ने स्वर्ण पदक जीता, रोहतक की जिया द्वितीय रहीं। कैथल की वंशिका ने 43 किलो में पहला स्थान पाया, चरखी दादरी की प्रिया दूसरे स्थान पर रहीं। 46 किलो में झज्जर की तानिया प्रथम और जींद की वर्षा द्वितीय रहीं। कुरुक्षेत्र की शीतल ने 49 किलो में, रोहतक की मोहिनी ने 53 किलो में स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनीपत की निशा मोर (57 किलो), हिसार की सिमरन (61 किलो) और भिवानी की लिशा (65 किलो) ने भी प्रथम स्थान हासिल किया। रोहतक की हर्षिता ने 69 किलो में और झज्जर की कीर्ति ने 73 किलो में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इन भार वर्गों में सोनीपत, जींद, झज्जर और फरीदाबाद की पहलवानों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें