फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: रजिस्ट्री को लेकर डीआईटीस की रेट लिस्ट चस्पा, रसीद भी देने के निर्देश

Thu, 05 Feb 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो-54: लघु सचिवालय के सरल केंद्र के काउंटर पर चस्पा की गई डीआईटीएस की रेट लिस्ट। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लघु सचिवालय के सरल केंद्र में जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया के दौरान ली जाने वाली रेडक्रास और जिला सूचना प्रौद्योगिकी समिति (डीआईटीएस) की फीस को लेकर रेट लिस्ट चस्पा कर दी गई है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद तहसील प्रशासन हरकत में आया है।
विज्ञापन

फीस को लेकर पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए न केवल रेट लिस्ट चस्पा की बल्कि कर्मचारियों को सरल केंद्र में आमजन को शुल्क की रसीद अनिवार्य रूप से देने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। गौरतलब है कि इससे पहले तहसील परिसर स्थित सरल केंद्र में रजिस्ट्री से संबंधित विभिन्न शुल्कों की सार्वजनिक जानकारी उपलब्ध नहीं थी।
आम नागरिकों से डॉक्यूमेंट अपलोडिंग, इंतकाल, रेडक्रॉस और डीआईटीएस के नाम पर अलग-अलग शुल्क लिए जा रहे थे लेकिन उनकी स्पष्ट जानकारी न तो किसी नोटिस बोर्ड पर थी और न ही अधिकांश मामलों में रसीद दी जाती थी। केवल वही लोग रसीद प्राप्त कर पाते थे, जो स्वयं मांग करते थे।
विज्ञापन


अमर उजाला के बुधवार के अंक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद तहसील प्रशासन ने संज्ञान लिया। अब सरल केंद्र में डीआईटीएस की रेट लिस्ट सार्वजनिक स्थान पर चस्पा कर दी गई है जिससे नागरिकों को पहले ही पता चल सके कि किस मद में कितना शुल्क लिया जा रहा है।
विज्ञापन

तहसीलदार सुदेश ने कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक नागरिक को शुल्क की रसीद अनिवार्य रूप से दी जाए।

फोटो-54: फोटो-62

फोटो-54: लघु सचिवालय के सरल केंद्र के काउंटर पर चस्पा की गई डीआईटीएस की रेट लिस्ट। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें