फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: किक बॉक्सिंग में छाए जिले के खिलाड़ी

Wed, 29 May 2024 05:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 54 : कोच व पदकों के साथ विजेता खिलाड़ी।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। महाराष्ट्र के बालेवाड़ी में महाराजा छत्रपति शिवाजी स्टेडियम में हुई चिल्डर्न कैडेट नेशनल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में झज्जर जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक हासिल किए। उनकी इस उपलब्धि पर खेल प्रशसंकों ने खुशी जताते हुए भविष्य में इसी तरह क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया है।
विज्ञापन

कोच जसवंत सिंह ने बताया कि 22 से 26 मई तक महाराष्ट्र के बालेवाड़ी में महाराजा छत्रपति शिवाजी स्टेडियम में चिल्डर्न कैडेट नेशनल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 27 राज्यों के 1500 खिलाड़ियों ने भाग लिया। हरियाणा के 65 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में अपना भाग्य आजमाया। झज्जर जिले के 6 खिलाड़ियों ने इसमें प्रतिभागिता की। इसमें दो महिला और चार पुरुष खिलाड़ियों ने अपने-अपने भार वर्ग पदक हासिल किए। प्रतियोगिता के सब जूनियर में राजेश कुमार ने कांस्य पादक, अभय कुमार ने 38 किलोभार वर्ग में कांस्य, लावण्या कुमारी ने 45 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर व साक्षी कुमारी ने स्वर्ण पदक हासिल कर अपने माता-पिता, गांव, जिले और राज्य का मान बढ़ाया।
प्रतियोगिया के आयोजक महाराष्ट्र किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष नीलेश शेलार, वाको इंडिया किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल, हरियाणा किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के तकनीकी डायरेक्टर एवं झज्जर जिला किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव एशियाई एवं अंतर्राष्ट्रीय रेफरी कोच जसवंत सिंह, उड़ीसा के कोच मंजीत सिंह व राजकुमार नागर ने खिलाड़ियों को पदक पहनाकर आशीर्वाद दिया। खिलाड़ियों के कोच जसवंत सिंह ने बताया कि हंगरी में नवंबर 2024 में होने वाली वर्ल्ड किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें