-फोटो 64 : पंडित दीनदयाल को नमन करते जिला पार्षद एवं भाजपा जिला महामंत्री रविंद्र छिल्लर बराही।
बहादुरगढ़। जिला पार्षद एवं भाजपा जिला महामंत्री रविंद्र छिल्लर बराही ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कार्यकर्ताओं संग उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। जयंती कार्यक्रम के उपरांत रविंद्र छिल्लर बराही ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सेवा पखवाड़ा के तहत गांव में सफाई अभियान चलाया और पौधारोपण अभियान के तहत 75 पेड़ लगाए।