-फोटो 60 : तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को नमन करते हुए भाजयुमो प्रदेश उपाध
बहादुरगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन बंटी ने वीरवार को सेक्टर-2 स्थित कार्यालय पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई। इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन बंटी सहित कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर व पुष्प अर्पित किए और राष्ट्र सेवा के उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।