झज्जर। युवाओं की प्रतिभा और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए जिले में 19 व 20 नवंबर को जिला स्तरीय युवा महोत्सव-2026 आयोजित होगा। इस वर्ष इसकी थीम ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ रखी गई है। जिला युवा समन्वयक अधिकारी एवं आईटीआई प्रधानाचार्य संदीप अहलावत ने शिक्षण संस्थानों और ग्रामीण युवाओं से भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
महोत्सव में समूह लोक नृत्य, समूह लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग, कविता लेखन और पारंपरिक लोक वाद्य यंत्र वादन की प्रतियोगिताएं होंगी। विजेताओं को प्रथम पुरस्कार 4100, द्वितीय 3100 और तृतीय पुरस्कार 2100 रुपये प्रति प्रतिभागी दिया जाएगा। इच्छुक युवा निर्धारित आयु वर्ग के अनुसार ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। संवाद