झज्जर। एससी, एसटी वर्गीकरण के विरोध में बुधवार को किए गए भारत बंद के आह्वान का झज्जर में कोई असर नहीं दिखा। सभी बाजार खुले हुए थे। साथ ही अन्य सभी काम भी सुचारु रूप से जारी थे। विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने शहर में प्रदर्शन कर डीसी को ज्ञापन सौंपा।
बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में बसपा के साथ विभिन्न सामाजिक संगठन जटिया धर्मशाला में इकट्ठे हुए और शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर विरोध प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि तुरंत प्रभाव से एससी एसटी वर्गीकरण को वापिस लिया जाए तथा संसद का विशेष अधिवेशन बुलाकर सेक्शन 9ए में डाला जाए ताकि भविष्य में कोई भी आरक्षण से छेड़छाड़ करने की हिम्मत ना कर सके। इस अवसर पर बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रवीन फतेहपुरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आजाद चोपड़ा, हेमचंद्र मेहरा, जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश दोचानिया, जिला प्रभारी श्रद्धानंद आलडिया, जिला महासचिव रामेश्वर बुपनियां, जिला सचिव जगबीर संभरवाल, अमित महराणा, जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोज कटारिया, सुरेंद्र महराणा, दलबीर दहिया, विजय जांगड़ा, विधानसभा अध्यक्ष अजीत अहलावत झज्जर, महेंद्र पेलपा बादली, सावन बिरला बेरी , बलजीत तंवर बहादुरगढ़, विधानसभा महासचिव हंसराज बिरधाना मौजूद रहे।
खुले रहे बाजार
भारत बंद के बावजूद सुबह 9 बजे से ही शहर के सभी बाजार खुले रहे। हालांकि व्यापार मंडल ने पहले ही सभी दुकानदारों को 11 बजे बाजार से प्रदर्शन के दौरान दुकानें बंद करने की अपील की थी, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने अपने प्रदर्शन का रूट दूसरा रखा और बाजार में नहीं गए। ऐसे में बाजार प्रतिदिन रूटीन के हिसाब से ही खुले रहे।