फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: लालचंद कॉलोनी में दूषित पानी की सप्लाई से लोग परेशान

विज्ञापन
: लालचंद कॉलोनी में सप्लाई में आए पानी को दिखाती महिलाएं।
विज्ञापन
्र
विज्ञापन


बहादुरगढ़। इन दिनों शहर की लालचंद कॉलोनी वासी गंदे और बदबूदार पानी की सप्लाई से बेहद परेशान हैं। सप्लाई में आया पानी इतना गंदा और बदबूदार होता है कि उसे पीना तो दूर, मुंह के नजदीक भी नहीं ले जाया जा सकता। यदि कोई उस पानी को पी ले तो भयंकर बीमारी की चपेट में आ सकता है। पानी का रंग काला होता है। गंदा पानी सप्लाई में आने से कॉलोनी की महिलाओं में जन स्वास्थ्य विभाग के प्रति काफी रोष व्याप्त है। कॉलोनी वासियों ने विभाग के अधिकारियों से साफ पानी देने की गुजारिश की है।
लालचंद कॉलोनी निवासी अंगूरी देवी, अनीता, प्रेम देवी, कमलेश, सुनीता, बिमलेश, कन्या, सुमन ने बताया कि उनकी कॉलोनी में जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा बेहद ही गंदा और बदबूदार पानी दिया जा रहा है। यह पानी उनके किसी काम नहीं आ रहा है। इस पानी से घर में सफाई भी नहीं की जा सकती। ऐसे में लोग घरों में लगे सबमर्सिबल का पानी प्रयोग कर रहे हैं। इसी पानी को घर के कार्यों के साथ-साथ पीने में भी प्रयोग किया जा रहा है। हालांकि यह पानी खारी (नमकीन) है। मजबूरीवश इसे प्रयोग कर रहे हैं। महिलाओं ने बताया कि यह समस्या कोई एक-दो दिन से नहीं है बल्कि कई दिनों से बनी हुई है। पानी में उठती दुर्गंध से ऐसा लगता है कि जैसे सीवर का पानी सप्लाई किया जा रहा हो। कालोनी के लोगों ने बताया कि उनके नलों में ऐसा पानी की सप्लाई हो रहा है, जिसे पीना तो दूर नहाना भी मुश्किल है। पानी के पीने से कॉलोनी के बच्चे व वृद्ध पेट की अन्य बीमारियों का भय सता रहा है। कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति के नल से गंदा व बदबूदार पानी लोगों ने बाल्टियों में भरकर अमर उजाला को दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




गंदे और बदबूदार पानी सप्लाई में आने की शिकायत मिली है। इसे चेक कराया जा रहा है। जहां भी कोई समस्या होगी उसे दूर कराया जाएगा। आमजन को साफ पानी उपलब्ध करवाया जाएगा।

-दलबीर देशवाल, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग, बहादुरगढ़।



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें