17jjrp03- महर्षि वाल्मीकि चौक पर लोगों में प्रसाद वितरित करते आयोजक। स्रोत-आयोजक
झज्जर। महर्षि वाल्मीकि चौक स्थित सीताराम गेट के व्यापारियों ने मिलकर राहगीरों के लिए कढ़ी-चावल का प्रसाद वितरित किया। अमावस्या सेवा समिति के रमेश गुर्जर ने बताया कि शहर के सामाजिक एवं धार्मिक लोगों व सीताराम गेट चौक के सभी दुकानदारों ने आपसी सहयोग से अमावस्या के अवसर पर भंडारा लगाया।