बहादुरगढ़। लाइनपार दो गाड़ी चालकों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद में एक गाड़ी पर ईंट से हमला कर दिया गया। हमले में गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा है। चालक को जान से मारने की धमकी देने की भी बात सामने आई है। झगड़े की वजह जांच का विषय है। लाइनपार थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वारदात वत्स कॉलोनी निवासी दीक्षित के साथ हुई है। उसका कहना है कि वह अपनी गाड़ी लेकर घर जा रहा था। रात करीब 9 बजे जब शिवम अस्पताल के पास गली में पहुंचा तो सामने से एक कार आई। गाड़ी ने रास्ता रोक लिया। फिर उसमें दो युवक निकले। उन्होंने हमारी गाड़ी के शीशों और बोनट पर ईंटों से हमला कर दिया। इसके बाद गाली-गलोच और जान से मारने की धमकी देकर वे भाग गए। लाइनपार थाना पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।