फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अपडेट ....बैकफुट पर विधायक... सख्त तेवर छोड़ खुद धरना स्थल पर पहुंचे जून, सफाईकर्मियों का लिया ज्ञापन

Sat, 22 Aug 2026 09:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पुतला दहन करने वाले थे सफाई कर्मचारी, बातचीत से सुलझा विवाद, आवश्वासन दिया- सीएम के सामने उठाएंगे कर्मचारियों का मुद्दा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। हड़ताल को लेकर विधायक राजेश जून और सफाई कर्मचारियों के बीच शुरू हुआ विवाद शनिवार को पुतला दहन से पहले बातचीत से सुलझ गया। शुक्रवार को कर्मचारियों की मांगों पर सख्त तेवर दिखाने वाले विधायक शनिवार को अचानक उनके धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों से बातचीत की और उनका ज्ञापन लेकर उनकी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का भरोसा दिया।
दरअसल, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई थी। शुक्रवार को विधायक राजेश जून ने इस पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि वे ऐसी मांगों का समर्थन नहीं करेंगे, जिससे पूरा शहर परेशान हो। इसके बाद कर्मचारियों ने विधायक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन देने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विधायक और कर्मचारियों के बीच बहस भी हुई थी। शनिवार को कर्मचारियों ने विधायक के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंकने की चेतावनी दी थी। पुतला फूंकने की नौबत आने से पहले ही विधायक राजेश जून धरना स्थल पर पहुंच गए। विधायक ने कर्मचारियों के साथ बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। कर्मचारियों ने अपनी मांगें और हड़ताल से जुड़े मुद्दे उनके सामने रखे। विधायक ने कहा कि वह कर्मचारियों की मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे और समाधान के लिए प्रयास करेंगे। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच सकारात्मक माहौल में बातचीत हुई और गले मिलकर मनमुटाव खत्म किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें