फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सीएससी केंद्रों पर रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य

Wed, 02 Sep 2026 04:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। उपमंडल अधिकारी विशाल कुमार ने क्षेत्र के कॉमन सर्विस सेंटरों पर पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी सीएससी संचालकों को केंद्र पर ब्रांडिंग बोर्ड और सेवाओं की निर्धारित शुल्क सूची लगाना अनिवार्य किया है। नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। कुमार ने कहा कि सीएससी केंद्र आमजन को सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। नागरिकों को मिलने वाली सेवाओं और उनके शुल्क की जानकारी स्पष्ट होनी चाहिए। उन्होंने आमजन से भी अधिकृत सीएससी केंद्रों से ही कार्य करवाने की अपील की। इससे अनियमितता और धोखाधड़ी की संभावना कम होगी। एसडीएम ने चेतावनी दी कि निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूलने या नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी संचालकों से पारदर्शी और बेहतर सेवाएं देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें