फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: एयर राइफल इवेंट में दिशा ने जीता सोना

Thu, 14 Nov 2024 02:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 66 : दिशा धनखड़ अपने पदक के साथ।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के अभिनव शूटिंग अकादमी की खिलाड़ी दिशा धनखड़ ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स-2024 में स्वर्ण पदक जीता है। यह प्रतियोगिता मानव रचना विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित की गई। प्रतियोगिता डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में 9 से 13 नवंबर तक हुई।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में दिशा धनखड़ ने 10 मीटर एयर राइफल इवेंट्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह पदक जीतकर दिशा ने न केवल अपना बल्कि अपने माता-पिता और देश का नाम ऊंचा किया है। दिशा की जीत पर गांव समस्तपुर माजरा में खुशी का माहौल है। दिशा के पिता ने बताया कि पहले भी दिशा ने एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य पदक अपने नाम किया था। अकादमी के संस्थापक व कोच प्रदीप कुमार ने बताया कि दिसंबर महीने में नेशनल राइफल एसोसिएशन राष्ट्रीयस्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यह प्रतियोगिता भोपाल में होगी। इसमें भी दिशा व अकादमी के अन्य खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें