-फोटो 91 : बैठक में मौजूद अधिकारी। स्रोत शिक्षा विभाग
बहादुरगढ़। बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों में सुधार और सेंसस मूल्यांकन 3.0 की तैयारी को लेकर बहादुरगढ़ खंड के सभी स्कूल प्रमुखों की बैठक राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नूना माजरा में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी रतिंद्र सिंह ने की।
राज्य स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंधू ने कहा कि आत्मविश्वास और सही दृष्टिकोण ही सफलता की कुंजी है। जिला निपुण संयोजक डॉ. सुदर्शन पूनिया ने पिछले सेंसस मूल्यांकन के विश्लेषण पर बल देते हुए कहा कि कमजोर विद्यार्थियों के लिए निदानात्मक शिक्षण बेहद जरूरी है।
खंड शिक्षा अधिकारी साल्हावास जयपाल दहिया ने मेगा मॉनिटरिंग का अनुभव साझा करते हुए छात्रों का वर्गीकरण कर उनकी क्षमता के अनुसार कार्ययोजना बनाने की सलाह दी।