फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दिव्यांगों और बुजुर्गों ने उत्साह से किया मतदान

Sun, 06 Oct 2024 05:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 61 : लाठी और बेटे के सहारे मतदान केंद्र पर जाते सुनील कुमार। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लोकतंत्र की मजबूती के लिए दिव्यांगों में उत्साह रहा। शनिवार को तमाम मतदान केंद्रों पर दिव्यांग या बुजुर्ग मतदाताओं ने मतदान किया।
विज्ञापन


पांच साल बाद प्रदेश की सरकार बनाने में भागीदारी निभाने का मौका मिलता है। अच्छे विधायक व सरकार के लिए विषम परिस्थितियों को पीछे छोड़ आगे आकर मतदान करना जरूरी है। यह कहना है सेक्टर-6 निवासी सुमेश जून का। सुमेश जून मां प्रेमलता और पत्नी उषा जून के साथ सेक्टर-6 स्थित प्राइमरी स्कूल में वोट डालने पहुंचे थे। वे अपनी बैसाखी के सहारे यहां तक पहुंचे।
इसी मतदान केंद्र पर अपने बेटे और बैसाखी के सहारे आए सुनील कुमार के चेहरे पर मतदान के लिए अलग ही उत्साह नजर आ रहा था। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेना अधिकार है। कम्यूनिटी सेंटर में मतदान को आई बुजुर्ग महिला राजकौर ने कहा कि दिव्यांगता और अन्य कोई भी परेशानी आपको मतदान करने से नहीं रोक सकती। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में ऐसे लोग होते हैं जो पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद भी वोट करने नहीं जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दिल्ली-रोहतक रोड पर बिरला माइंड स्कूल में बने एक मतदान केंद्र पर अपने बेटे के साथ व्हीलचेयर पर आई बुजुर्ग महिला भतेरी ने वोट किया। उनका कहना है कि वोट करना हमारा अधिकार है।

-फोटो 61 : लाठी और बेटे के सहारे मतदान केंद्र पर जाते सुनील कुमार। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें