बादली। रोहतक लोकसभा के मतोंं की गिनती में बादली हलके से कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह हुड्डा को 46947 मतों से भारी बढ़त मिली। हलके में कुल 124442 मतों की गिनती हुई, इसमें दीपेंद्र हुड्डा को 83979 को मिले। जबकि भाजपा के अरविंद शर्मा को 37029 वोट ही मिल सके। वोटों की गिनती 19 राउंड में हुई। पहले राउंड में कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा को बढ़त मिली जोकि राउंड दर राउंड ही बढ़ती ही चली गई। इतना ही नहीं हलके के 198 बूथों पर किसी भी बूथ पर अरविंद शर्मा को बढ़त नहीं मिली है। बादली से विधायक कुलदीप वत्स, मामन ठेकेदार, जिला पार्षद अंकुर गुभाना, विनोद गुलिया और नरेश हसनपुर ने मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई और जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया।
पिछले चुनाव के मुकाबले बढ़त बढ़ी
2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के अरविंद शर्मा चुनाव में जीत के बाद बादली हलके से 11415 वोट से पिछड़ गए थे जबकि इस बार बड़े अंतर से पीछे रह गए। अरविंद शर्मा को पैतृक गांव एमपी माजरा भी बादली हलके से ही है और वह अपने हलके से भारी अंतर से बिछड़ गए। गांव के बूथ से भी हार का सामना करना पड़ा।