फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हैमर थ्रो में पदक बटोर रही हुमायुंपुर की दीपांक्षी

विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। क्षेत्र के गांव हुमायूंपुर की दीपांशी पुत्री जय भगवान हैमर थ्रो में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त कर हरियाणा प्रदेश को गौरवान्वित कर रही। मां पूनम के सहयोग व कोच जलधीर के सानिध्य में प्रशिक्षण ले रही है।
विज्ञापन

जिला एथलेटिक संघ के संयुक्त सचिव जय प्रकाश जाखड़ ने बताया कि दिपांशी गौड़ स्कूल लडायन में 11वीं कक्षा की छात्रा है। उसने अपने खेल की शुरुआत स्कूल के प्राचार्य रामरूप शर्मा के परामर्श पर तत्कालीन कोच डाॅ. रामकिशन अकेहड़ी मदनपुर से की। प्राचार्य रामरूप शर्मा की बेटी लक्ष्य शर्मा भी हैमर थ्रो में राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता है इसलिए दिपांशी ने भी अपना भविष्य हैमर थ्रो में बनाने की सोची। बहुत कम समय में ही उसने जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पदक लेकर जिले व राज्य का नाम रोशन किया है। दीपांशी कोच जलधीर के पास अकहेडी मदनपुर अकादमी में इस वर्ष होने वाली प्रतियोगिता की तैयारी में लगी हुई है ताकि राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में अपने जिले व प्रदेश का नाम रोशन कर सके।



दीपांशी ब्लॉक मातनहेल की प्रतियोगिता भिण्डावास ग्रामीण स्टेडियम में हुई अंडर 17 में दूसरे स्थान पर रही थी। 26 अगस्त 2023 को जिला स्तरीय स्कूल प्रतियोगिता भिण्डावात ग्रामीण स्टेडियम में हुई अंडर 17 में प्रथम स्थान हासिल किया।। अक्तूबर 2023 में राज्यस्तरीय स्कूल प्रतियोगिता कर्ण स्टेडियम करनाल में हुई संपन्न तीसरे स्थान पर रही। 2023 में खेल महाकुंभ में जिला स्तर पर अंडर 20 में प्रथम स्थान, 2023 खेल महाकुंभ में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान, 11वीं हरियाणा राज्य युथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता नवदीप स्टेडियम नरवाना में 25 से 26 फरवरी 2023 तक हुई। अंडर 18 हैमर थ्रो में प्रथम स्थान पाया। 18वीं यूथ नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता उडप्पी कर्नाटक में 10 मार्च से शुरू होकर 12 मार्च 2023 तक चली। अंडर 18 में हैमर थ्रो में तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें