बहादुरगढ़। सड़क हादसों का शिकार हो रहे पशुओं की समस्या को लेकर शहर के जीवप्रेमी बुधवार को लघु सचिवालय में खुले दरबार में एसडीएम से मिले। जीव प्रेमियों ने एसडीएम को इस बारे में ज्ञापन भी सौंपा।
एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में जीव प्रेमियों ने मांग की है कि शहर में छोटे बछड़े बछड़ियों की संख्या काफी अधिक है। बारिश के मौसम में ये रात के समय सड़क के बीच बैठ जाते हैं और ये बड़े वाहनों के शिकार हो जाते हैं। इससे यह पशु या तो मौके पर मर जाते हैं या फिर गंभीर रूप से घायल होते हैं। जीवप्रेमियों ने प्रशासन से मांग है कि इन पशुओं को किसी गौशाला, नंदीशाला या किसी सुरक्षित स्थान पर भिजवाया जाए। ताकि ये गोवंश इस तरह की दर्दनाक मौत या घायल होने से बच सकें। बता दे कि गत शनिवार की देर रात वेस्ट जुआं ड्रेन के पास एक बड़े वाहन की चपेट में आने से दो छोटे बछड़े मौके मौत का शिकार हो गए थे। कई बार ये खुले नालों में भी गिर जाते हैं। समय रहते इनका पता चलता है तो इन्हें बचाया जाता है। अन्यथा इनकी मौत हो जाती है। ज्ञापन देने वालों में जीवप्रेमी सचिन, शालू, राहुल, बबीता व पूनम आदि रहे।
-