बहादुरगढ़। गांव गोयला कला के मोनू अखाड़ा में महाभारत केसरी दंगल का आयोजन किया गया। दिनेश गोयला ने 3.31 लाख की कुश्ती जीती
केसरी दंगल में यूथ कांग्रेस के जनरल सचिव दीपक देशवाल दुल्हेड़ा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। पहलवानों के हाथ मिलवाकर कुश्ती दंगल का शुभारंभ किया। केसरी दंगल का पहला इनाम 3 लाख 31 हजार के लिए दिनेश गोयला व अरुण खरहर के बीच हुआ। जिसमें दिनेश ने अरुण को हराकर पहले इनाम पर कब्जा किया। दूसरी कुश्ती 2 लाख 21 हजार के लिए मंजीत खत्री व विक्की मोर बरोदा के बीच हुई। जिसमें मंजीत ने विक्की को हराकर केसरी दंगल का दूसरा पुरस्कार जीता। तीसरा पुरस्कार एक लाख 51 हजार के लिए भोला कासनी व सोमबीर रूखी के बीच हुआ। महाभारत केसरी दंगल में दूर-दूर से नामी पहलवानों ने हिस्सा लिया। युवा कांग्रेसी नेता दीपक देशवाल ने कहा कि हमें खेल को खेल की भावना से ही खेलना चाहिए। खेलों से जहां हमारा शारीरिक विकास होता है। वहीं मानसिक विकास भी होता है। देशवाल ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, ताकि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर हमारे क्षेत्र व देश का नाम रोशन कर सकें। देशवाल ने आयोजन के लिए मोनू पहलवान व समस्त आयोजन युवा समिति गोयला कलां .को बधाई दी। मोनू अखाड़ा आयोजन समिति ने भी देशवाल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सचिन जून बहादुरगढ़, सुनील सरपंच खेड़का, मोहित गुलिया बादली, सोनू देशवाल, देवेंद्र सरपंच गोयला कलां, हवा सिंह, जयओम मास्टर समेत अन्य मौजूद रहे।