फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दिनेश गोलिया ने साहिल इमलोटा को हराकर जीता मातनहेल का कुश्ती दंगल

Wed, 20 Mar 2024 10:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। क्षेत्र के गांव मातनहेल में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। कुश्ती दंगल में 1 लाख 38 हजार की पहली कुश्ती दिनेश गोलिया व साहिल इमलोट के बीच चली। 20 मिनट तक चली कुश्ती में किसी भी प्रकार का कोई निर्णय नहीं हो पाया। उसके बाद दोनों ही पहलवानों को 5 मिनट का अतिरिक्त समय देकर प्वाइंटों की कुश्ती करवाई गई। जिसमें दिनेश गोलिया ने पहली ही मिनट में साहिल इमलोटा को हराकर दंगल जीत लिया। दूसरी कुश्ती आशीष गोधडी व मोहित लीलू अखाड़ा के बीच बराबर रही। तीसरी कुश्ती राकेश मातनहेल व विक्रम कोट के बीच हुई यह कुश्ती भी बराबर रही। कार्यक्रम में विधायक गीता भुक्कल मुख्य व बबीता फौगाट मुख्य अतिथि रहीं। वशिष्ठ अतिथि रिटायर्ड एसीपी राजवीर जाखड़ रहे।सरपंच विजय लता ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विजय हैजरीवाला, जिला पार्षद प्रतिनिधि अनिल, पूर्व जिला पार्षद नसीब, सोमवीर जाखड़, सुरेन्द्र रूडियावास मातनहेल ब्लॉक के सभी सरपंच व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें