फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: डीघल की जमीन होगी सबसे महंगी, 10 प्रतिशत तक बढ़े कलेक्टर रेट

Wed, 04 Dec 2024 01:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विपिन कुमार बांगा
विज्ञापन

बेरी। प्रदेश सरकार के आदेश पर राजस्व विभाग की तरफ से जमीन के नए कलेक्टर रेट लागू कर दिए गए हैं। बेरी तहसील कार्यालय में नए कलेक्टर रेट कंप्यूटर में अपडेट नहीं हुए। इससे रजिस्ट्री भी नहीं हुई। बेरी तहसील कार्यालय में कार्यवाहक तहसीलदार होने के कारण मंगलवार और वीरवार को रजिस्ट्री होती है और मंगलवार को कंप्यूटर में नए रेट अपडेट न होने के कारण रजिस्ट्री नहीं हो पाई थी।
ग्रामीण क्षेत्रों की बात करें तो सबसे ज्यादा बढ़ोतरी गांव डीघल की कृषि भूमि पर हुई है। वहीं शहरी क्षेत्र में बेरी शहर पुरानी आबादी बेरी खास व बेरी दोपाना, भागलपुरी चौक से कलानौर व जहाजगढ़ रोड बेरी, बस स्टैंड से माता भीमेश्वरी देवी मंदिर रोड, दुजाना मोड से जलघर तक, लाल डोरा पाना हिंदयान एरिया के गैर वाणिज्यिक दरों में 28.5 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गांवों की कृषि भूमि के प्रस्तावित रेट प्रति वर्ग गज

गांव नहरी/चाही-2023 नहरी/चाही-1 दिसंबर 2024 से मार्च 2025 बंजर/गैर मुमकिन-2023 बंजर/गैरमुमकिन-दिसंबर 2024 से मार्च 2025

डीघल 2600000 2860000 2350000 2491000

भंभेवा 2500000 2600000 2300000 2400000

गोच्छी 2500000 2600000 2300000 2400000

धांधलान 2300000 2500000 2100000 2200000

लकड़िया 2500000 2650000 2300000 2400000

शेरिया 2500000 2600000 2300000 2400000

मदाना कलां 2500000 2650000 2300000 2400000

मदाना खुर्द 1800000 1890000 1700000 1800000

चमनपुरा 2500000 2650000 2300000 2400000

दुजाना 2550000 2700000 2350000 2500000

बरहाना 2100000 2310000 1850000 2000000

छोछी 2500000 2650000 2300000 2400000

जहाजगढ़ 2500000 2650000 2300000 2400000

एमपी माजरा 1800000 1950000 1400000 1500000

दिमाना 1800000 1950000 1400000 1500000

गांगटान 1800000 1950000 1400000 1500000

वजीरपुर 2600000 2800000 2300000 2400000

बेरी खास 2600000 2800000 2300000 2400000

बेरी दोपाना 2600000 2800000 2300000 2400000

दुबलधन किरमाण 2300000 2450000 2250000 2400000

दुबलधन बिध्याण 2300000 2450000 2250000 2400000

दुबलधन घिक्याण 2300000 2450000 2250000 2400000

सिवाना 1300000 1400000 1000000 1000000

सफीपुर 1400000 1500000 1000000 1100000

अच्छेज 1400000 1500000 1000000 1100000

पलड़ा 1700000 1800000 1500000 1600000

मलिकपुर 1300000 1400000 1100000 1200000

बिसाहन 1400000 1500000 1200000 1300000

चिमनी 1400000 1500000 1200000 1300000

ढ़राणा 1400000 1500000 1200000 1300000

पहाड़ीपुर 1400000 1500000 1200000 1300000

बाघपुर 2300000 2400000 2250000 2400000

बाकरा 1400000 1500000 1200000 1300000

गोधड़ी 1400000 1500000 1200000 1300000

धौड़ 2100000 2300000 1200000 1300000

भूत्यान 1500000 1600000 1300000 1400000

माजरा डी 1400000 1500000 1200000 1300000

मांगावास 2500000 2600000 2250000 2400000





नए कलेक्टर रेटों की सूची आ गई है, लेकिन अभी कंप्यूटर में अपडेट नहीं हुई है, जिससे रजिस्ट्री नहीं हुई है। हालांकि बेरी में कार्यवाहक तहसीलदार होने की वजह से मंगलवार व वीरवार को रजिस्ट्री होती है। मंगलवार को कंप्यूटर में नए रेटों की सूची अपडेट नहीं हुई थी। ग्रामीण क्षेत्र की बात करें तो सबसे ज्यादा बढ़ोतरी गांव डीघल की कृषि भूमि पर हुई है।

रितु, नायब तहसीलदार, बेरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें