फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: डीघल टोल पर करनी होगी और जेब ढीली

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। झज्जर-रोहतक नेशनल हाईवे पर स्थित डीघल टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन चालकों को 31 मार्च की रात 12 बजे के बाद और जेब ढीली करनी होगी। यहां से गुजरने वाले कार, जीप आदि पर्सनल वाहनों के लिए वन वे पर 5 रुपये की बढ़ोतरी और अप-डाउन में 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन

इस बार कॉमर्शियल वाहनों के टोल शुल्क में भी वृद्धि की गई है। टोल प्रबंधन की मानें तो पर्सनल गाड़ियों पर टोल वृद्धि का कोई ज्यादा असर नहीं पड़ा है। दरों की इस बढ़ोतरी में व्यावसायिक वाहनों को विभिन्न वाहनों की श्रेणी अनुसार 5 से 25 रुपये तक अधिक देने होंगे।
बावल-पानीपत नेशनल हाईवे नंबर 352 पर बने डीघल टोल से प्रतिदिन करीब 3 हजार छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। इनसे लाखों रुपये तक टोल टैक्स वसूला जाता है। ऐसे में रोजाना गुजरने वाले वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों की तलाश में रहते हैं।
विज्ञापन

बिना फास्टैग वाले को दोगुना चार्ज देना होगा : टोल प्लाजा मैनेजर दीपक ने बताया कि जिस वाहन पर फास्टैग नहीं होता है। उस वाहन को टोल पर दोगुना चार्ज देना होता है। बिना फास्टैग वाले वाहन की वन वे की ही पर्ची काटी जाती है।
हर साल रिवाइज होती हैं दरें : मैनेजर के अनुसार टोल दरों को नए वित्त वर्ष से हर साल रिवाइज किया जाता है। रिवाइज दरों में श्रेणी अनुसार घटोतरी व बढ़ोतरी की जाती है। इस बार छोटे वाहनों पर 5 से 25 रुपये तक बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें