फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: विकास कार्यों की जांच पर चेयरमैन और डिप्टी सीईओ के अलग-अलग जवाब

Thu, 21 Nov 2024 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। लघु सचिवालय सभागार में बुधवार को जिला परिषद की बैठक चेयरमैन कप्तान बिरधाना की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान पार्षदों की तरफ से विकास कार्यों को लेकर की गई जांच पर जवाब मांगा गया। इसपर जिला परिषद चेयरमैन और डिप्टी सीईओ के जवाब अलग-अलग रहे। चेयरमैन ने हाउस में जांच पूरी होने की बात कही तो डिप्टी सीईओ निशा तंवर ने कहा कि अब तक जांच पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


बैठक के दौरान जिला पार्षदों ने पिछली बैठकों के दौरान उनके वार्डों में करवाए गए विकास कार्यों के बारे में रखी गई जांच की मांग पर सवाल पूछा। पार्षदों ने कहा कि उन कार्यों का स्टेट्स क्या है। इस पर जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना ने कहा कि उन कार्यों को होल्ड किया हुआ है। उनकी जांच पूरी हो चुकी है। इस पर पार्षदों ने चेयरमैन से रिपोर्ट हाउस में रखने को कहा। चेयरमैन ने जवाब दिया कि रिपोर्ट एडीसी के पास है और आप उनसे ले सकते हैं। पार्षदों ने रिपोर्ट हाउस में रखने की मांग करने के साथ ही आरोप लगाया कि उनको जांच में शामिल क्यों नहीं किया गया।
इस पर चेयरमैन ने बताया कि कमेटी ने इसकी जांच की है। इस पर डिप्टी सीईओ निशा निशा तंवर ने जवाब देते हुए कहा कि अभी जांच पूरी नहीं हुई है, इसलिए आपको शामिल नहीं किया गया। कुछ प्वाइंट्स पर जांच अभी लंबित है। उस बारे में आपको बुलाया जाएगा। बैठक में पार्षदों ने पिछली ग्रांट का हिसाब भी मांगा। बैठक में पार्षद राजेंद्र ने उनके वार्ड में कार्य न होने की शिकायत की। बैठक में पार्षदों ने आरोप लगाया कि पीडब्ल्यूडी की जमीन पर अवैध रूप से यूनिपोल लगाकर विज्ञापन लगाए जा रहे हैं, लेकिन उसकी राशि कहां जा रही है किसी को जानकारी नहीं है। इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

बैठक में राज्य वित्त आयोग स्कीम के तहत वर्ष 2024525 में प्रथम, द्वितीय, तिमाही की प्राप्त राशि दो करोड़ 83 लाख 53 हजार 663 रुपये से कराए जाने वाले विकास कार्यों की सूची मांगी गई। इसके अलावा 15वें वित्त आयोग स्कीम के तहत वर्ष 2023-24 की द्वितीय किस्त एक करोड़ 59 लाख 98 हजार 905 व प्रथम किस्त 88 लाख 19 हजार 908 से कराए जाने वाले विकास कार्यों की सूची का अनुमोदन कराया गया।


पार्षद बोले अधिकारी नहीं मानते, इनको बदला जाए
जिला पार्षदों ने आरोप लगाया कि उनकी अधिकारी नहीं मानते हैं। अब तक कार्यों की पेमेंट तक नहीं हो पाई है। पार्षद व प्रतिनिधियों ने कहा कि काम शुरू कराने के लिए उन्होंने नारियल तक फोड़ दिया, लेकिन कुछ माह तक काम ही शुरू नहीं हुआ। कुछ दिन पहले काम शुरू हुआ तो उसमें बेड सही नहीं बनाया गया। चेयरमैन ने बताया कि उस काम को रोक दिया गया है। इस पर पार्षद ने भी हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि जब जब काम नहीं हो रहे तो हाउस की मीटिंग क्यों बुलाई है। अधिकारी काम नहीं करते। गांव, वार्ड में नहीं जाते।

पार्षद बोले बुपनिया में बस क्यू सेल्टर का काम बंद
पार्षद अंकुर गुभाना ने कहा कि बुपनिया में बस क्यू शेल्टर बन रहा है, लेकिन उसका काम बंद है। पार्षद ने कहा कि उस पर पीएम, सीएम के फोटो लगा दिए, लेकिन काम भी पूरा कराया जाए। चेयरमैन ने मजाकिया अंदाज में कहा कि फोटो तो आपका भी लगा है। पार्षद ने पूछा कि बादली, जहांगीरपुर में जो टीन शेड लगी हैं, किसके कहने से लगी। उन्होंने लिखकर नहीं दिया। चेयरमैन ने बताया कि गांव के लोगों ने मांग की थी। तभी लगी है।

बारूद के ढेर पर बैठा बहादुरगढ़
पार्षद संजय दलाल ने हाउस में कहा कि बहादुरगढ़ में जितनी गैस एजेंसी हैं, उनके गोदाम बने हुए हैं। जब गोदाम बने थे, तब वहां आबादी नहीं थी। अब आबादी बसी हैं। वहां सरेआम सिलिंडरों से गैस निकाली जाती है। पूरा शहर बारुद के ढेर पर है, लेकिन खाद्य आपूर्ति विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा। इन गोदाम को आबादी से बाहर करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें