फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: डीजल की खपत 6.50 लाख लीटर प्रतिदिन से बढ़कर आठ लाख पहुंची

विज्ञापन
-फोटो 88 : बहादुरगढ़ में एक गैस एजेंसी पर पहुंची सिलिंडरों की गाड़ी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




बहादुरगढ़। जिले में गैस की कमी के चलते डीजल की खपत में वृद्धि हुई है। पहले के मुकाबले जिले में अब डीजल की खपत साढ़े 6.50 लाख से बढ़कर आठ लाख लीटर हो गई है। इसके साथ ही पेट्रोल की खपत में भी मामूली उछाल आया है। अब जिले में प्रतिदिन पेट्रोल की खपत 1.75 लाख लीटर है।
बहादुरगढ़ में शुक्रवार को 200 कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की सप्लाई पहुंच है। इससे कारोबारियों को राहत मिली है हालांकि सभी एजेंसियों पर सप्लाई सुचारु न होने के कारण पूरी तरह स्थिति सामान्य होने में अभी समय लग सकता है। झज्जर में कुल 172 और बहादुरगढ़ में 50 ईंधन पंप हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, बहादुरगढ़ में कुल आठ गैस एजेंसियां संचालित हैं जहां घरेलू गैस सिलिंडरों की सप्लाई सही चल रही है लेकिन कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की आपूर्ति अब भी सीमित है। शुक्रवार को शहर की सुशील गैस सर्विस (सेक्टर-6), हिमानी गैस सर्विस (पटेल नगर), जयमाता गैस एजेंसी (लाइनपार) और विश्वकर्मा गैस एजेंसी पर करीब 200 कॉमर्शियल गैस सिलिंडर पहुंचे।
इससे होटल, ढाबा और फास्ट फूड कारोबार से जुड़े लोगों को कुछ राहत मिली है। शहर में ढाबा चलाने वाले सुरेंद्र सेठी का कहना है कि पिछले कई दिनों से कॉमर्शियल सिलिंडर नहीं मिलने के कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।



पेट्रोल पंप संचालकों ने नई व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। पेट्रोल पंप संचालक जितेंद्र कुमार व शेखर यादव का कहना है कि अब कंपनियों को नकद भुगतान करने के तीन दिन बाद ही पेट्रोल और डीजल की सप्लाई मिल रही है जबकि पहले यह समय कम था। इससे संचालन में कुछ दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन








जिले में कुल 172 पंप संचालित हैं। सभी पर पेट्रोल और डीजल की सप्लाई सामान्य है। हालांकि पहले के मुकाबले डीजल की खपत ज्यादा हो गई है। इसके पीछे एक कारण यह भी है कि फैक्ट्रियों में डीजल की भट्ठी चालू हो गई है। वहां भी डीजल की खपत होने लगी है। फिलहाल किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है।


-नसीब सिंह कादियान, प्रधान, दी झज्जर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन

-फोटो 88 : बहादुरगढ़ में एक गैस एजेंसी पर पहुंची सिलिंडरों की गाड़ी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें