फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतुलन बिगड़ने से कार पेड़ से जा टकराई, दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत

Sun, 05 Jan 2020 02:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झज्जर (हरियाणा)
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

सासरौली और बिरोहड़ गांव के बीच अनियंत्रित हुई कार सड़क साथ खड़े पेड़ से टकरा गई। जिससे कार में सवार तीनों युवक घायल हो गए। घायलों को सामान्य अस्पताल में लाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। घायल को सामान्य अस्पताल से उसके परिजन उसे किसी दूसरे अस्पताल में ले गए। सूचना मिलते ही झाड़ली पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार की दोपहर बाद पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतकों के परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मालियावास गांव निवासी मंजीत (24) पुत्र प्रभातीराम, चरखी दादरी के गांव अटेला निवासी अनिल (19) पुत्र अशोक और हड़ौदी गांव निवासी राजेश पुत्र रणधीर कार में सवार होकर किसी कार्य से बिरोहड़ गए थे। जब वापस झाड़ली थर्मल पावर प्लांट में जा रहे थे। जब वे मालियावास गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रही कार से साइड लेते समय कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टक्करा गई। जिसमें कार में सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल अवस्था में उन्हें एंबुलेंस से झज्जर के नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने मंजीत और अनिल को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलते ही झाड़ली पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार की दोपहर बाद पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतकों के परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन


पेड़ से कार टकराने की वजह से हादसा हुआ है। दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों के हवाले कर दिए गए हैं। जगबीर सिंह, जांच अधिकारी, पुलिस चौकी झाड़ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें