संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। शहर के शक्ति नगर निवासी कृष्ण कुमार ने नागरिक अस्पताल के स्टाफ पर ईसीजी रिपोर्ट अधूरी कराने का आरोप लगाया है। कहा, तीन घंटे लाइन में खड़े रहने के बावजूद दवा नहीं मिल सकी। कृष्ण ने बताया कि सिर में तेज दर्द, चक्कर आने और नाक से खून निकलने पर डॉक्टर ने ईसीजी भी कराई लेकिन अधूरी रिपोर्ट सौंपी गई। आगे बताया कि उन्होंने समस्या के समाधान के लिए उन्होंने अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) से भी मुलाकात कर अपनी शिकायत रखी है।