फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आसौदा के दादा बूढ़ा मंदिर तक पैदल ध्वजा यात्रा निकली

Mon, 12 Feb 2024 03:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। माही दौज के अवसर पर लाइनपार क्षेत्र से पूरे उत्साह के साथ श्रद्धालुओं ने दादा बूढ़ा मंदिर तक पैदल ध्वजा शोभा यात्रा निकाली। इस दौरान क्षेत्र दादा बूढ़ा के जयकारों से गूंजता रहा। दादा बूढ़ा मंदिर तक निकाली गई इस यात्रा में पूर्व विधायक नरेश कौशिक भी शामिल हुए। ध्वजा शोभा यात्रा जिस-जिस मार्ग से होती गई। वहां माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

लाइनपार क्षेत्र से काफी संख्या में श्रद्धालु ध्वजा लेकर भजनों पर झूमते हुए शोभा यात्रा में शामिल रहे। पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने भी यात्रा में शामिल भक्तों का उत्साह बढ़ाया और उनके साथ मिलकर दादा बूढ़ा की पूजा अर्चना करते हुए मत्था भी टेका। कौशिक हाथों में ध्वजा लेते हुए दादा बूढ़ा के जयकारे लगाते हुए भक्तों के साथ चलते रहे। दादा बूढ़ा मंदिर की क्षेत्र में खूब आस्था है। काफी दूर-दूराज से लोग आसौदा स्थित दादा बूढ़ा मंदिर में मत्था टेककर परिवार व क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना भी करते हैं। भक्तों ने बहादुरगढ़ से पैदल चलकर आसौदा में पहुंचकर दादा बूढ़ा की मूर्ति मंदिर में स्थापित की और ध्वजा भी चढ़ाई। इस मौके पर नगर परिषद के वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा, बिजेंद्र वशिष्ठ, राजकुमार, मनोज, सुरेश भारद्वाज, प्रवीन भारद्वाज, सुशील रोहिल्ला रोहद, ऋषि भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें