फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा संघर्ष की जीत, मोदी युवाओं से माफी मांगें : गीता

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। पूर्व शिक्षा मंत्री एवं कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान को पहले ही छात्रों की भावनाओं और उनकी मांगों को समझना चाहिए था।
विज्ञापन

कहा, देश भर के छात्र जंतर-मंतर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक आंदोलन कर रहे थे और उनकी मांग केवल बेहतर शिक्षा व्यवस्था, निष्पक्ष परीक्षाएं, पारदर्शी मूल्यांकन प्रणाली की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था की खामियों के कारण कई छात्र मानसिक तनाव में आए और दो दर्जन से अधिक छात्रों ने आत्महत्या तक कर ली।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी युवाओं से माफी मांगने की मांग करते हुए कहा कि एक ओर सरकार बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ का नारा देती है जबकि दूसरी ओर दिल्ली में प्रदर्शन कर रही छात्राओं और छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें