फोटो-60: धर्मेंद्र जैलदार। स्त्रोत पार्टी
- फोटो : samvad
बहादुरगढ़। संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में जिला कांग्रेस कमेटी ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। इस नई टीम में अनुभव, प्रतिबद्धता और निरंतर संगठनात्मक सक्रियता को प्राथमिकता देते हुए धर्मेंद्र जैलदार को जिला कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति पर धर्मेंद्र जैलदार ने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व एवं जिला के सभी वरिष्ठ नेताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।