28jjrp04- गांव सालावास में ग्रामीणों को नए कानून की जानकारी देते पुलिस कर्मचारी। स्रोत-पुलिस
झज्जर। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के निर्देशन में आमजन को नए कानूनों की जानकारी देने के लिए निरंतर जागरूकता अभियान चलाया। इसी क्रम में थाना सालावास में तैनात सहायक उप निरीक्षक जगबीर ने गांव सालावास में ग्रामीणों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सहायक उप निरीक्षक जगबीर सिंह ने ग्रामीणों को नए आपराधिक कानूनों में किए गए प्रमुख बदलावों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया पहले से अधिक सरल हो गई है। जीरो एफआईआर, ई-एफआईआर और ऑनलाइन शिकायत की सुविधा से पीड़ितों को त्वरित सहायता मिल रही है। नए कानूनों में महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है तथा साइबर अपराध और नशाखोरी पर कड़े प्रावधान किए गए हैं।