-फोटो 58 : प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बीआरजी के धावक। स्रोत ग्रुप
बहादुरगढ़। नोएडा यूनिटी रन के पांचवें एडिशन में बीआरजी ग्रुप के धावकों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वीरवार को ओवरऑल में बीआरजी के धावक धर्मवीर ने द्वितीय और आयु वर्ग में पहला स्थान पाया।
ग्रुप सदस्य दीपक छिल्लर ने कहा कि बीआरजी का मकसद सिर्फ दौड़ना नहीं बल्कि समाज को स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक करना है। 5 किमी दौड़ में 13 से 18 आयु वर्ग में अब्बा तृतीय, 36-50 आयु वर्ग में राजीव कुमार प्रथम रहे। वहीं 50 से 60 आयु वर्ग में राजेंद्र सिंह बावा ने दूसरा, राजेश कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में बावा सिंह, नरेंद्र सिंह, गीता, धर्मवीर सैनी, शलभ खरे, धर्मवीर, गुलाब, अमृत कौर, शमशेर, राजीव, ललिता पांडे, राजेश, अशुतोष, राजेश कुमार शर्मा, अनिल कुमार त्यागी आदि खिलाडि़यों ने भाग लिया।