03jjrp04- झज्जर। राम मंदिर में बाबा खाटू श्याम के भजनों पर झूमते श्रृद्धालु। स्रोत- आयोजक
झज्जर। मोहल्ला हरिपुरा स्थित श्री राम मंदिर में श्याम बाबा का दरबार रंग-बिरंगे फूलों और गुब्बारों से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने देर रात तक श्याम बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। समिति सदस्यों के बच्चों माधव कटारिया, युवानी, अर्थव नागपाल सहित वियांश कटारिया ने केक काटकर जन्मोत्सव मनाया।
गायक कलाकारों ने भजन व कीर्तन के माध्यम से बाबा का गुणगान किया और वातावरण को भक्ति रस में सरोबार कर दिया। कीर्तन मंडली के जगदीश कटारिया, सुनील शम्मी गेरा, सतीश कटारिया सहित अन्य कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किए। मंदिर के पंडित पवन शर्मा ने देवउठनी की कथा भक्तों को सुनाई।
उन्होंने कहा कि खाटू श्याम से प्रभावित होकर श्रीकृष्ण ने कहा कि श्याम बाबा स्मरण मात्र से ही भक्तों का कल्याण होगा। इस अवसर पर समिति प्रधान प्रवीण सुखीजा, भूषण चुघ, विनीत भाटिया, अशोक गेरा, प्रदीप गुलाटी, विजय राखा, रामावतार गेरा, सतीश गाबा, अशोक जैन मौजूद रहे।