24jjrp02- बेरी स्थित माता भीमेश्वरी देवी के दर्शन करते श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : Samvad
बेरी। विश्व प्रसिद्ध माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में दुर्गा अष्टमी के दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालु माता के दरबार में नवरात्र के अलावा हर माह की दुर्गा अष्टमी पर पूजा अर्चना करने के लिए आते हैं। मां के दरबार में अलसुबह से भक्तों की लाइन में लगनी शुरू हो गई थी।
पुजारी कुलदीप वशिष्ठ ने बताया कि हर माह की अष्टमी के दिन मां के दरबार भक्तों की भीड़ उमड़ती है। महिलाओं ने मां के मंदिर में पीपल के पेड़ पर धागा बांधकर मन्नत मांगी। मां के दरबार में भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसको लेकर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
बेरी थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया की माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में हर माह की अष्टमी के दिन आसपास क्षेत्र के अलावा दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचते हैं।
24jjrp02- बेरी स्थित माता भीमेश्वरी देवी के दर्शन करते श्रद्धालु। संवाद- फोटो : Samvad