-फोटो 53 : हवन में मौजूद नप चेयरपर्सन व अन्य। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। चौगान माता मंदिर सेवा समिति व 7 बिसवां जटवाड़ा मोहल्ला की ओर से नजफगढ़ रोड स्थित चौगान माता मंदिर परिसर में 20वां भंडारा लगाया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ आत्मशुद्धि के महंत तथा गुरुकुल की छात्राओं द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन कर किया गया। विधायक राजेश जून ने इसमें मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी, पार्षद राजेश तंवर, रमेश राठी, राजवीर परनाला, पार्षद सविता राजेश सैनी, पार्षद ज्योति, पवन रोहिल्ला, पार्षद प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।