फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री की आराधना कर मांगी सुख-शांति

Tue, 23 Sep 2025 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 55 : परशुराम मार्ग पर माता मंदिर में लगाई गई ज्योति। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शारदीय नवरात्र की शुरुआत सोमवार से हो गई। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों और घरों में माता रानी के जयकारे गूंजते रहे। भक्तों ने नवरात्र के दौरान मां भगवती के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा विधि-विधान से की। वहीं घटस्थापना भी की। भक्तों ने अपने घर और मंदिरों में भक्ति भाव के साथ मां की आराधना की और सुख-शांति की मन्नत मांगी। मां भगवती के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा अर्चना करने से घर में सुख शांति का वास होता है।
विज्ञापन

भक्तों ने सुबह स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण का मां भगवती की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की। उन्होंने माता के चरणों में कुमकुम, नारियल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची, लाल चुनरी चढ़ाकर माता के अखंड ज्योत प्रज्वलित की। इसके बाद माता की कथा का श्रवण किया और माता की आरती कर प्रसाद का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें