फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सावन शिवरात्रि में मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
-फोटो 55 : मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के ओमेक्स सिटी स्थित श्रीराम मंदिर में सावन शिवरात्रि का महापर्व बड़ी धूमधाम और श्रद्धापूर्वक मनाया गया। पहले हरिद्वार से कांवड़ियों ने लाए गए जल से भगवान का अभिषेक हुआ। उसके पश्चात स्थानीय निवासियों ने सुबह से ही मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव की पूजा अर्चना की और शिवलिंग पर बेलपत्र, फल, फूल, जल और दूध का अभिषेक किया। शाम के समय मंदिर सेवा समिति के सदस्यों की ओर से भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। इस मौके पर मंदिर प्रधान अत्तर सिंह कौशिक, कर्नल अनिल जून, जगन्नाथ अरोड़ा, विजय पंडित, बलदेव राज, मनोज भारद्वाज, महिपाल, पवन जसूजा प्रधान आरडबल्यूए, संजय, प्रवीण आदि ने भक्तों का स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें