फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: डीसी ने नेहरू कॉलेज में बनने वाले स्ट्राॅॅन्ग रूम का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मंगलवार को राजकीय नेहरू पीजी कॉलेज में बनने वाले स्ट्राॅॅन्ग रूम का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान 4 अक्तूबर को होने वाली मतगणना के लिए तैयारी का भी जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश जारी किए। डीसी ने कहा कि झज्जर जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम मशीनें नेहरू कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखी जायंगी। स्ट्रांग में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जाएंगे हैं। यह सारा परिसर 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों की नजर में रहेगा। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से चाक-चौबंद रखा जाए। इस मौके पर एडीसी सलोनी शर्मा, एसडीएम रविंद्र यादव, नायब तहसीलदार इलेक्शन सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन



चुनाव खर्च की सीमा निर्धारित, चुनावी खर्च का रखना होगा ब्यौरा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विधानसभा आम चुनाव- 2024 लड़ने वाले उम्मीदवारों को चुनाव परिणाम आने के बाद एक माह के भीतर अपने चुनावी खर्च का ब्यौरा जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में जमा करवाना होगा। उन्होंने बताया कि इस बार विधानसभा आम चुनाव के लिए प्रति उम्मीदवार चुनाव खर्च की अधिकतम सीमा 40 लाख रुपये निर्धारित है।

नामांकन के साथ शुरू हो जाएगी चुनावी खर्च की गणना
नियम के अनुसार उम्मीदवार द्वारा नामांकन पत्र भरने के साथ ही चुनावी खर्च की गणना शुरू हो जाती है। उन्होंने कहा कि इसके लिए उम्मीदवार को अलग से एक रजिस्टर में अपने रोजाना के चुनावी खर्च का हिसाब रखना होता है और अलग से बैंक खाता भी खुलवाना होता है। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक खर्च की गणना चलती है। इस दौरान कोई भी उम्मीदवार तय सीमा से ज्यादा पैसा नहीं खर्च कर सकता है। भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार तय समयावधि में चुनावी खर्च का ब्यौरा न देने वाले उम्मीदवारों को भविष्य में चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की वेबसाइट पर इस संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध है और चुनाव लड़ने के इच्छुक नागरिक चुनाव आयोग की वेबसाइट अवश्य विजिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें