फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कंजकों को भोजन कराकर श्रद्धालुओं ने खोला उपवास

विज्ञापन
27jjrp06- बेरी के माता भीमेश्वरी देवी के दर्शन के लिए लगी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद
विज्ञापन
बेरी। धर्मनगरी बेरी में नवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मां के भक्तों ने शांति, सद्भावना और शक्ति की के लिए अराधना कर नवरात्र को पूर्ण आहुति दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को रामनवमी के दिन नवरात्र करने वाले मां के भक्तों ने कंजकों का पूजन कर अपने व्रत खोले। मां के भक्तों ने कंजकों के पैर धोए तिलक लगाकर पूजन किया। मां के भक्तों ने भोजन करवाकर उपहार भी भेंट किए। धर्मनगरी बेरी में कन्याओं की कमी दिखी। लोग कंजकों के लिए इधर-उधर घूमते रहे। महिला श्रद्धालु गीता, ममता, मंजू आदि ने बताया ने बताया कि माता के नौ नवरात्र करने के बाद नवमी को कंजकों को भोजन कराकर व्रत खोला है।
धर्मनगरी बेरी में नवरात्रों में नौ दिनों तक धूम रहती है। मां के भक्तों के लिए रामनवमी का दिन खास होता है। आज के दिन भक्त कन्याओं का पूजन कर भोजन करवाते है। माता भीमेश्वरी मंदिर में नवरात्रों के नौवें दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और जगह-जगह भक्तों की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से मां के दरबार में भक्तों की लाइन लगी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर के पुजारी ने प्रशासन का जताया आभार

बेरी माता भीमेश्वरी देवी मेला संपन्न होने के बाद मंदिर के पुजारी कुलदीप वशिष्ठ ने जिला प्रशासन का आभार जताया है। उन्होंने बताया कि जिला उपायुक्त स्वप्निल रविन्द्र पाटिल, श्राइन बोर्ड की सीईओ रेणुका नांदल व पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह की अगुवाई में पुलिस उच्च अधिकारी आरती में समय से पहले मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें