-फोटो 59 : टांडाहेड़ी गांव में बाबा हरिदास तालाब में स्नान करते श्रद्धालु। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। क्षेत्र के गांव टांडाहेड़ी स्थित बाबा हरिदास मंदिर पर वीरवार को वार्षिक मेला श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। दूर-दराज के गांवों और कस्बों से आए श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर स्थित पवित्र तालाब में आस्था की डुबकी लगाई और बाबा हरिदास के चरणों में मत्था टेककर पूजा-अर्चना की। वहीं भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर में भजन-कीर्तन गूंजते रहे और वातावरण भक्तिमय बना रहा। भक्तों का कहना है कि जो भी बाबा हरिदास के दरबार में सच्चे मन से माथा टेकता है उसके जीवन से संकट दूर हो जाते हैं और घर-परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है।