फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जाम की समस्या से लोग परेशान

Tue, 04 Jun 2024 05:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के बीचों बीच से गुजरने वाली बराही फाटक पर जाम की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। फाटक बंद होते ही यहां पर अव्यवस्था हावी हो जाती हैं। जिससे लोगों को बेहद परेशानियो का सामना करना पड़ता है। लोगों ने प्रशासन से बराही फाटक पर अंडरपास बनवाने की मांग की है ताकि यहां जाम की समस्या का स्थायी तौर पर समाधान हो सके। बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन से रोहतक की ओर पहली फाटक (बराही फाटक) पर यह समस्या बेहद पुरानी है। लाइनपार की लगभग आधी आबादी इसी फाटक के जरिये आती-जाती है। इस रूट पर कई एक्सप्रेस, पैसेंजर और माल गाड़ियां चलती हैं। औसतन हर घंटे में यह फाटक एक बार तो बंद होती ही है। समस्या फाटक बंद होने से नहीं यहां के हालातों से है। दरअसल, फाटक के दोनों तरफ की सड़कों की चौड़ाई कम है और यहां वाहनों का दबाव काफी ज्यादा है। एक बार फाटक बंद होने से वाहन चालकों की लंबी लाइन लग जाती है और जब फाटक खुलता है तो अव्यवस्था हावी हो जाती है। जाम से बचने के लिए बहुत से लोग तो बंद फाटक होने के बावजूद टै्रक क्रास करने का रिस्क ले लेते हैं। लाइनपार के शंकर गार्डर निवासी रमेश कुमार, नीरज शर्मा, संजीव व नरेंद्र कुमार ने कहा कि स्टेशन के आसपास लगती सभी फाटकों में से इसी फाटक से लोगों का आना-जाना अधिक है। सरकार की ओर से माल गोदाम के पास अंडरपास बनवाया हुआ है, लेकिन बराही फाटक पर भी अंडरपास बनवाने की बेहद ज्यादा जरूरत है। यदि यहां अंडरपास बनाया जाता है तो लाइनपारवासिायें को बेहद राहत मिलेगी। इस संबंध में वे जल्द ही मुख्मयंत्री को पत्र लिखकर गुहार लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें