बेरी। पुलिस को दी शिकायत में गांव इस्लामगढ़ निवासी राकेश ने बताया कि उसके ताऊ के लड़के अशोक, जोगेंद्र व उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने मिलकर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट करने की शिकायत छुछकवास चौकी में दर्ज करवाई। बेरी थाना प्रभारी अमित ने बताया कि गांव इस्लामगढ़ में मारपीट करने की शिकायत मिली है। मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है। संवाद