फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बालाजी गुणगान महोत्सव 8 को, मुख्यमंत्री आएंगे

Tue, 04 Jun 2024 05:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। श्रीबालाजी सेवा मंडल बहादुरगढ़ द्वारा 8 जून को 21वां गुणगान महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित होंगे। यह जानकारी प्रवक्ता आनंद अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि 8 जून शनिवार को श्री राम की असीम कृपा से 21वां गुणगान महोत्सव कार्यक्रम नजफगढ़ रोड स्थित राधा कृष्ण गार्डन में होगा। महोत्सव का शुभारंभ सायं 5:15 बजे से प्रभु इच्छा तक होगा। महोत्सव में अंजलि द्विवेदी बरेली, प्रदीप आशीर्वाद दिल्ली, साक्षी चोपड़ा दिल्ली अपनी मधुर वाणी से श्री बालाजी महाराज की महिमा का गुणगान करेंगे। कार्यक्रम में मंच का संचालन बीडी सिंधी द्वारा किया जाएगा। महोत्सव में श्री रामकृष्ण संकीर्तन परिवार द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ भी किया जाएगा। महोत्सव में भव्य दरबार, अखंड ज्योति, आलौकिक श्रृंगार, फूलों की होली, छप्पन भोग व विशाल भंडारा आकर्षण का केंद्र रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें