फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 35 किलोमीटर दौड़ में देवेंद्र किशोर प्रथम

Tue, 11 Nov 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 52 : बीआरजी के विजेता धावक अपने मेडलों के साथ। स्रोत ग्रुप
विज्ञापन
बहादुरगढ़। उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा तट पर आयोजित गंगा सस्टेनेबिलिटी रन में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के धावकों ने कई आयु वर्गों में शीर्ष स्थान हासिल किए। देशभर से आए सैकड़ों धावकों ने गंगा की स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस का संदेश देते हुए कठिन पहाड़ी मार्ग पर दौड़ लगाई।
विज्ञापन

दौड़ ऋषिकेश एम्स से शुरू होकर नीलकंठ महादेव मंदिर तक संपन्न हुई। महिला धावकों में गीता देवी ने 10 किमी ओपन कैटेगरी में खिताब अपने नाम किया। धावक संतोष गौतम ने 10 किमी दौड़ में प्रथम रनर अप में दूसरा स्थान पाया। शालिनी ने 35 किमी दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया।
वहीं पुरुषों में धर्मवीर सैनी ने 10 किमी दौड़ में 50 से अधिक आयु वर्ग में पहला स्थान पाया। देवेंद्र किशोर प्रसाद ने 35 किमी में 50 से अधिक आयु वर्ग में प्रथम स्थान पाया। इसी वर्ग में ब्रह्म प्रकाश ने दूसरा स्थान हासिल किया। 30 से 50 आयु वर्ग में धर्मवीर ने 35 किमी में तीसरा व ललिता पांडे ने 21 किमी में दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

विजेंद्र कुमार ने 50 से अधिक आयु वर्ग में 21 किमी में तीसरा स्थान प्राप्त किया। टीम के धावकों सौरव ने 50 किमी रन में, सनी ने 21 किमी रन में, सोनिया ने 21 किमी रन में पेसर की भूमिका निभाई। वहीं सुधीर शौकीन ने 35 किमी में पेसर की भूमिका अदा की।
आयोजन में बीआरजी के 75 धावकों ने भाग लिया। डॉ. किरण छिल्लर को रन एंबेसडर और दीपक छिल्लर ने पेसर कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी निभाई। इस मौके पर वेदपाल, करणजीत सिंह, पूनम गांधी, शालिनी चक्रवर्ती, अभ्या गोयल, निशांत गोयल, योगेंद्र सिंह, शिव भारद्वाज, संतोष गौतम आदि धावकों ने दौड़ में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें