फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: लोवा खुर्द में 15 लाख रुपये के विकास कार्य का शुभारंभ

Thu, 13 Jun 2024 04:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लोवा खुर्द गांव में बाबा वाले तालाब की रिटर्निंग वाल कार्य 15 लाख रुपए से होगा। यह कार्य विधायक आदर्श विकास योजना के अंतर्गत होगा। बुधवार को विधायक राजेंद्र सिंह जून ने नारियल फोड़कर विकास कार्य का शुभारंभ किया। ग्रामीणों ने यहां पहुंचने पर विधायक जून फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। जून ने ठेकेदार को कहा कि तालाब की रिटर्निंग वाल का कार्य टेंडर के तय मानकों के अनुसार गुणवत्ता के साथ किया जाए ताकि इस विकास कार्य का लंबे समय तक ग्राम वासियों को लाभ मिलता रहे।
विज्ञापन

विधायक जून ने कहा कि विकास कार्य में गुणवत्ता से किसी तरह समझौता व लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। इसलिए निर्माण कार्य में मेटेरियल की गुणवत्ता का पूरी तरह से ध्यान रखा जाए। उन्होंने ग्राम सरपंच विनोद जून तथा ग्रामीणों से कहा कि आप लोग भी इस रिटर्निंग वाल के कार्य पर अपनी नजर रखें। अगर कहीं पर भी टेंडर के तय मानकों तथा निर्माण सामग्री की गुणवत्ता में कोई लापरवाही या कोताही नजर आए तो तुरंत इसकी सूचना मुझे दे ताकि यह विकास कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जा सके। इस मौके पर गांव के सरपंच विनोद जून, जस्सी जून, ब्लॉक समिति सदस्य जसबीर जून, सोनू, मोहित, संजय जून, प्रकाश, वेदपाल, संदीप, जयबीर मास्टर, राजबीर सहित काफी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें