फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जिले को मिली 45 खेल नर्सरी, 21 रेसलिंग की

Thu, 13 Jun 2024 04:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। खेल विभाग ने जिले के लिए खेल नर्सरियों की सूची जारी कर दी है। यह खिलाड़ियों के लिए सौगात भरी खबर है। जिले को अलग-अलग खेलों की 45 खेल नर्सरियां अलॉट की गई हैं जबकि विभाग की तरफ से जिले से 121 खेल नर्सरियों की मांग भेजी गई थी। इसमें से केवल 45 ही मिल सकी। जिले की दो अंतरराष्ट्रीय शूटर पलक गुलिया और मनु भाकर हैं, उसके बावजूद केवल एक ही शूटिंग खेल अकादमी मंजूर हुई है जबकि दो की मांग भेजी गई थी।
विज्ञापन

जिले को सबसे ज्यादा खेल नर्सरी रेसलिंग की मिली है। जिले में रेसलिंग की 21 खेल नर्सरी खोली जाएंगी। इसके अलावा एथलेटिक और फुटबाल की भी चार-चार खेल नर्सरियां मिली हैं। खेल निदेशालय की तरफ से 2024-25 के लिए खेल नर्सरियों की सूची व पत्र सभी जिला खेल अधिकारियों को जारी कर दिया गया है।
निदेशालय ने जो 45 खेल नर्सरी की सूची जारी की है, उसमें 26 लड़कों, 3 लड़कियों के लिए है। इसके अलावा 16 खेल नर्सरियों में लड़के व लड़कियां दोनों प्रेक्टिस कर सकेंगे। खेल नर्सरियों के लिए जल्द ही खिलाड़ियों से आवेदन मांगे जाएंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेल हॉकी सहित इन खेलों के लिए नहीं मिली खेल नर्सरी : जिले को राष्ट्रीय खेल हाकी सहित कई अन्य खेलों की खेल नर्सरी नहीं मिला जबकि उनके लिए आवेदन भेजे गए थे। जिन खेलों की खेल नर्सरी नहीं मिली, उनमें आर्चरी, बेसबाल, कैनोईंग, साइकलिंग, फैंसिंग, कराटे, वेटलिफ्टिंग, ताइक्वांडो और हाॅकी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें