फोटो-65: बहादुरगढ़ के गांव कानौंदा में ग्रामीणों को संबोधित करते विधायक राजेश जून। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। मंगलवार को बहादुरगढ़ विधानसभा के गांव कानौंदा में विधायक राजेश जून ने जनसंपर्क अभियान किया। विधायक ने ग्रामवासियों को बताया कि कानौंदा से जोनती व कानौंदा से बराही तक की सड़क का निर्माण पूरा करा दिया गया है। इसके अलावा आगामी बजट में करीब 35 लाख रुपये की राशि से गांव में विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे।
गांव की फिरनी बनवाने की मांग पर विधायक राजेश जून ने आश्वासन दिया कि यह कार्य आगामी बजट में पूरा किया जाएगा। वहीं, गांव में पेयजल पाइपलाइन लीकेज की समस्या सामने आने पर उन्होंने तुरंत संबंधित अधिकारियों को फोन कर समाधान के निर्देश दिए।