फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ग्रैप-3 की पाबंदी हटते ही शहर में शुरू हुए विकास के काम

Wed, 03 Dec 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। ग्रैप-तीन की पाबंदियां हट चुकी हैं। इसके साथ ही शहर में सरकारी विभागों ने अपने-अपने विकास के काम दोबारा शुरू करवा दिए हैं। ग्रैप-तीन की पाबंदियों के चलते करोड़ाें रुपये के विकास कार्य शुरू नहीं हो पा रहे थे। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, नगर परिषद, सिंचाई विभाग, पंचायती राज विभाग सहित अन्य विभागों ने वर्क अलॉट किए हुए थे, लेकिन ग्रैप-तीन की पाबंदियों के कारण काम रोका हुआ था।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की तरफ से सिविल अस्पताल में डिवाइडर, शव गृह, पार्किंग को पूरा करने का काम दोबारा शुरू करवा दिया है। इसके अलावा लघु सचिवालय में भी रेनोवेशन का काम जारी है। इसमें शौचालयों के अलावा एसडीएम कार्यालय सहित अन्य निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। काम शुरू होने से संबंधित विभागों ने राहत की सांस ली है।

नप, पंचायती राज ने भी चालू करवाए काम
नगर परिषद की तरफ से शहर में चल रहे गली निर्माण, नालियों के निर्माण कार्य को दोबारा चालू करवा दिया है और ठेकेदारों को जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी प्रकार से पंचायती राज विभाग की तरफ से भी फिरनी, पुस्तकालय, सीएचसी, पीएचसी की बिल्डिंगों के निर्माण काम शुरू करवाए जाएंगे। इसके लिए भी संबंधित ठेकेदारों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


चेयरमैन ने लिया शौचालयों के निर्माण का जायजा
नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने मंगलवार को शहर के शौचालयों में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने छिक्कारा चौक पर शौचालय निर्माण कार्य की समीक्षा की और संबंधित ठेकेदार को अच्छा काम करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने मंगली राम पार्क में भी चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया।
इस अवसर पर नगर परिषद के ईओ देवेंद्र सिंह, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष केशव सिंघल, पार्षद जयपाल मौजूद रहे।


ग्रैप-तीन की पाबंदियां हट चुकी हैं, ऐसे में सिविल अस्पताल में काम शुरू करवा दिए गए हैं। बाकी जगह भी जल्द काम शुरू करवाए जाएंगे।
- सतीश कुमार, जेई, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर


ग्रैप-तीन की पाबंदियां होने के बाद ठेकेदारों को काम शुरू कर जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। आज शौचालयों व मंगलीराम पार्क का दौरा कर कार्यों की समीक्षा की गई है।
विज्ञापन

- जिले सिंह सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें